Homeअमेठीअज्ञात महिला का नहर में तैरता मिला शव

अज्ञात महिला का नहर में तैरता मिला शव

7 / 100 SEO Score

अमेठी – जनपद के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शारदा सहायक खंड 28 नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कप मच गया स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। पूरा मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 28 की नहर गोकुला पुल के पास का है। जहां आज सुबह नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।आसपास के ग्रामीण जो अपने खेतों की तरफ गए तो उनकी नज़र शव पर पड़ी जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को नहर से बाहर निकाल कर स्थानीय लोगों से पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।इस सम्बन्ध में थाना ध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया आसपास सम्पर्क किया जा रहा है जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular