Homeअमेठीअमेठी जिले में मूर्ति खण्डित करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

अमेठी जिले में मूर्ति खण्डित करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

6 / 100 SEO Score

अमेठी – जनपद अमेठी पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमरौली अभिनेष कुमार मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान बीएनएस थाना कमरौली जनपद अमेठी में प्रकाश में आया 01 नफर अभियुक्त सुनील तिवारी पुत्र महाराजदीन तिवारी निवासी कठौरा थाना कमरौली जनपद अमेठी उम्र करीब 34 वर्ष को अभियुक्त के घर से समय करीब 10:25 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के संबंध में थाना कमरौली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि रात्रि में मेरा अपनी पत्नी से विवाद होने के कारण मैं अपने घर से रात में ही निकल गया था । पारिवारिक विवाद के कारण मैं बहुत दुखी था। रात में ही घर से निकलकर मैं मन्दिर के पास पहुंचा और वहां पड़े एक पत्थर से अपने आप को चोट पहुंचाने के लिये मार रहा था कि उसी दौरान वही पत्थर मूर्ति में लग गया जिससे मूर्ति खण्डित हो गई ।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular