Homeअमेठीअमेठी में चोरी की 10 मोटरसाइकिल 02 मोटरसाइकिलों के संपूर्ण कटे हुये...

अमेठी में चोरी की 10 मोटरसाइकिल 02 मोटरसाइकिलों के संपूर्ण कटे हुये पार्ट मय इंजन व भारी मात्रा में 08 बोरियों में मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्टस के साथ 03 अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

8 / 100 SEO Score

पुलिस अधीक्षक अमेठी – के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जगदीशपुर धीरेन्द्र कुमार यादव मय हमराह एवं प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम उ0नि0 अनूप सिंह मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वाहन चोरो का एक गैंग चोरी की कुछ मोटरसाइकिलों के साथ ग्राम मोहब्बतपुर के पास झाड़ियों में खडे है । उक्त सूचना पर थाना जगदीशपुर व स्वाट/सर्विलांस की सयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घेरकर हिकमतअमली से 03 अन्तर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोर 1.लाल साहब उर्फ विक्रम सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी पिपरी थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 29 वर्ष 2. रामकुमार उर्फ आकाश अग्रहरि पुत्र स्व0 छोटे लाल निवासी गनापुर थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 26 वर्ष 3. सूरज पासी पुत्र पांचू पासी निवासी पिपरी थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 22 वर्ष को समय करीब 02.00 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त लाल साहब उर्फ विक्रम सिंह के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस, रामकुमार उर्फ आकाश अग्रहरि के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस व सूरज पासी के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । मौके से अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 08 मोटरसाइकिल, 02 मोटरसाइकिल के इंजन व 08 बोरियों में मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्टस बरामद हुआ । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों का मोटरसाइकिल चोरी करने का एक गिरोह है । हम लोग मिलकर जनपद सुलतानपुर, बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी में घूमकर अपने एक अन्य साथी कृपाशंकर पुत्र रामलाल अग्रहरि निवासी गनापुर थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर के साथ मोटरसाइकिल चोरी करते है तथा पकडे जाने के डर से कुछ मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट, कुछ मोटरसाइकिल का चेचिस नम्बर रगडकर व कुछ पर छेनी मारकर कूटरचित कर उनका प्रतिरुपण करते हुये मोटरसाइकिलों का मलिक बनकर बेच देते हैं । जो मोटरसाइकिले हमलोग बेच नहीं पाते हैं उन्हे आपने साथी कृपाशंकर की मदद से अलग अलग पार्ट खोलकर बेच देते है । बरामद मोटरसाइकिलों को हमलोग लखनऊ, बाराबंकी अमेठी आदि स्थानों से चोरी किये हैं । थाना जगदीशपुर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular