Homeअमेठीअल्ट्रासाउंड की जांच बाधित, मायूस लौटे मरीज

अल्ट्रासाउंड की जांच बाधित, मायूस लौटे मरीज

7 / 100 SEO Score

अमेठी, गौरीगंज – के असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने के चलते अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। ऐसे में मरीजों को मायूस होकर बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट रविवार तक कोर्ट एवीडेंस व मेडिकल अवकाश पर हैं। जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड विभाग में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वरपुरी तैनात हैं। वह कोर्ट एवीडेंस व मेडिकल अवकाश पर हैं। बुधवार को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आए मरीजों को रेडियोलॉजिस्ट के न होने के कारण लौटकर जाना पड़ा। ऐसे में मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जरूरतमंद मरीजों को निजी अस्पतालों व सेंटरों में अल्ट्रासाउंड जांच करवानी पड़ रही है। निजी अस्पतालों में इस जांच के लिए मरीजों को 800 से 1000 रुपये देने पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने आने वालों में गर्भवती महिलाओं की संख्या अधिक रहती है। पथरी व अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज भी इलाज करवाने के लिए आते हैं। प्रतिदिन औसतन 60 से 70 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट एवीडेंस व मेडिकल अवकाश पर गए हैं। अब सोमवार से अस्पताल में मरीजों का अल्ट्रासाउंड हो सकेगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular