Homeअमेठीआपदा प्रबंधन और समन्वय की स्थिति को परखने के लिए मॉक ड्रिल...

आपदा प्रबंधन और समन्वय की स्थिति को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

7 / 100 SEO Score

अमेठी जनपद – अमेठी में मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मॉक ड्रिल की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अभी यह मॉकड्रिल जनपद के प्रमुख कारखानों एवं स्कूलों में स्काउट गाइड/एनसीसी द्वारा आयोजित कराई जाएगी सायरन बजेगा उसके बाद माकड्रिल शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों के दो-दो ग्राम प्रधानों को भी इस माक ड्रिल में शामिल करें ताकि वे अपने गांव में लोगों को इसके बारे में जागरूक कर सकें। कारखाने को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस आदि की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही परिवहन की भी सुविधा पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए ताकि आपात की स्थिति में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। माकड्रिल को लेकर जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सायरन का उद्देश्य नागरिकों को सतर्क करना है कि वह तत्काल सभी प्रकार के विद्युत स्रोतों जैसे घर की लाइट, इनवर्टर, जनरेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद कर दें जिससे की पूर्ण अंधकार सुनिश्चित हो सके और शत्रु के हवाई हमले की स्थिति में पहचान ना की जा सके इस दौरान आम जन को सड़क पर चलते समय अपने वाहन को तुरंत किनारे लगाकर बंद कर देना चाहिए तथा घर में रहते हुए सभी प्रकार की रोशनी बंद रखनी चाहिए। जिलाधिकारी ने जन सामान्य से अपील किया है कि इस मॉक ड्रिल के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें यह अभ्यास केवल सुरक्षा एवं आपदा से निपटने की तैयारी की जांच हेतु किया जा रहा है ना कि किसी वास्तविक संकट की स्थिति में। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, डीडीओ वीर भानु सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular