Homeअमेठीउल्टी-दस्त और डायरिया की चपेट में आ रहे लोग

उल्टी-दस्त और डायरिया की चपेट में आ रहे लोग

7 / 100 SEO Score

अमेठी – अमेठी में उल्टी-दस्त और डायरिया की चपेट में आने से मरीजों की हालत बिगड़ गई। एक-एक करके सभी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इलाज शुरू होने के बाद मरीजों की हालत में सुधार है। उधर, ओपीडी में भी बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। जिला अस्पताल में अलग-अलग इलाकों से उल्टी दस्त के 23 मरीजों को भर्ती कराने के लिए लाया गया। इसके अलावा बुखार, सांस की समस्या के साथ ही सीने में दर्द के भी कई मरीजों को भर्ती कराया गया। उधर, ओपीडी में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। मरीजों ने चिकित्सकों के पास पहुंचकर चिकित्सीय सलाह ली। परचा और दवा काउंटरों पर लाइन देखने को मिली। मेडिसिन विभाग में सबसे अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। खराब मौसम के कारण डायरिया के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में मरीजों के जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular