Homeअमेठीकार से टकराई पिकअप, चार लोग घायल

कार से टकराई पिकअप, चार लोग घायल

6 / 100 SEO Score

संग्रामपुर, अमेठी – अमेठी क्षेत्र से गुजरने वाले अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर पूरे भुलई मोड़ के पास बृहस्पतिवार को सड़क किनारे खड़ी कार से पिकअप पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवक और पिकअप में सवार क्लीनर घायल हो गया। तारापुर निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ डिंपू अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार को गौरीगंज जिला अस्पताल में भर्ती मरीज से मिलने जा रहे थे। रास्ते में पूरे भुलई मोड़ के पास उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और किसी परिचित के आने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अचानक असंतुलित होकर कार में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे धर्मेंद्र सिंह 38, सूरज सिंह 28, निवासी मेंहदा बदलापुर और प्रबल सिंह 18, घायल हो गए। वहीं पिकअप में सवार प्रयागराज के फूलपुर का रहने वाले क्लीननर पिंटू 37, को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अमेठी सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। उपनिरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पिकअप चालक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पिकअप चालक मदन ने बताया कि वह फूलपुर से मछली लादकर अमेठी जा रहा था। रातभर वाहन चलाने के कारण नींद आ गई और संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। हरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular