Homeअमेठीघटना को छुपाने में जुटा जिला अस्पताल मलिक मुहम्मद जायसी बिना जांच...

घटना को छुपाने में जुटा जिला अस्पताल मलिक मुहम्मद जायसी बिना जांच के केवल प्राथमिक उपचार कर भेजा घर सुल्तानपुर सीटी स्कैन में खुलासा से मचा हड़कंप

7 / 100 SEO Score

गौरीगंज – कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बछिलाही गांव में 15 फरवरी को एक शादी समारोह के दौरान बिजली का काम कर रहे युवक के साथ घटना घटी। पचेहरी गांव निवासी निखिल (पुत्र सुनील कुमार) जब बारात के आने के समय बिजली का काम कर रहा था, तभी उसके कान के पास अचानक पटाखे जैसी तेज आवाज हुई। घटना में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने के साथ बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद उसके साथी विशाल ने तत्काल अपनी पिकअप से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया बिना एक्स रे, सीटी स्कैन किए हालांकि, अगले दिन दर्द बढ़ने पर निखिल को सुल्तानपुर ले जाया गया, जहां सीटी स्कैन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस कर रही जांच जांच में पता चला कि उसके चेहरे और गर्दन में दर्जनों छर्रे घुस गए हैं। इस समय निखिल को इलाज के लिए फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उसने स्पष्ट किया है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस छर्रों की प्रकृति और घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – साहेब अली

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular