Homeअमेठीजगदीशपुर में सड़क हादसों में छह व्यक्ति घायल

जगदीशपुर में सड़क हादसों में छह व्यक्ति घायल

7 / 100 SEO Score

जगदीशपुर, अमेठी – अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जगदीशपुर-जायस मार्ग पर आनंद नगर के पास अचलपुर मोड़ पर शुक्रवार को टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार जामों थानाक्षेत्र के राजामऊ गांव निवासी शबनम (56), पूरे छिटई गांव निवासी खलील (60) और जायस निवासी सायदा बानो (55) घायल हो गईं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शबनम और सायदा बानो की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कमरौली थानाक्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव निवासी सियराजी गांव के पास बाइक से गिर कर घायल हो गई। दुलारीनगर गांव निवासी रामपाल (75) की भी बाइक गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, इससे वह घायल हो गए। उरुवा गांव निवासी रामकरन भी बाइक के सामने आए मवेशी को बचाने के चक्कर में घायल हो गए। इनको ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सियाराजी को जिला अस्पताल रेफर करते हुए डॉक्टरों ने दवा देकर घर भेज दिया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular