Thursday, February 19, 2026
spot_img

15.1 C
Delhi
Thursday, February 19, 2026
spot_img

Homeअमेठीलोगो के जानकारी के अनुसार, दूल्हे के भाई ने की हत्या

लोगो के जानकारी के अनुसार, दूल्हे के भाई ने की हत्या

8 / 100 SEO Score

अमेठी जनपद – अमेठी में शादी के दौरान दूल्हे के भाई और उसके दोस्तों ने दो भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाद तंदूर की रोटी लेने को लेकर शुरू हुआ। फिर डीजे पर गाना बजाने को लेकर बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि शादी से लौट रहे भाइयों का करीब 5KM पीछा किया।
सुनसान जगह पर गाड़ी रोक कर पहले गाली-गलौज की। फिर लोहे की रॉड से लगातार वार किया। इसके बाद दोनों को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। घटना शनिवार देर रात गौरीगंज थाना क्षेत्र के सराय हृदयशाह गांव की है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। मौके पर कुछ सबूत भी जुटाए। गौरीगंज थाना क्षेत्र के राजगढ़ के लोधन गांव निवासी शिव बहादुर ने बताया- वे दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे बेटा आशीष (17) और साढू शिवरतन का बेटा रवि उर्फ कल्लू (18) एक शादी में शामिल होने के लिए सराय मौसी के हृदयशाह गांव गए थे।


दोनों रात करीब 10.30 बजे खाना खाने गए। तंदूर की रोटी लेने को लेकर दूल्हे के चचेरे भाई रोहित और उसके दोस्तों दीपक, संदीप, शिवा, मलिक और 5 अज्ञात से उनकी बहस हुई। दूल्हे के भाई ने दोनों भाइयों को धमकाया था। इसके बाद इन लोगों का डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को लेकर भी विवाद हुआ।
बारात से निकलते ही पीछा किया खाना खाने के बाद आशीष, रवि उर्फ कल्लू अपने दोस्तों सूरज और सत्यम के साथ अलग-अलग बाइकों से घर के लिए निकले। इसी दौरान दीपक, संदीप, शिवा, मालिक, शानू, धुर्वे, रोहित और अन्य अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया। रात 11:30 बजे आरोपियों ने पाठक का पुरवा गांव के पास घेर लिया। सूरज और सत्यम तो जान बचाकर मौके से भाग निकले।

रिपोर्ट – साहेब अली

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular