Homeअमेठीधूप निकलने से किसान को मिली राहत, फसल सुखाने में जुटे किसान

धूप निकलने से किसान को मिली राहत, फसल सुखाने में जुटे किसान

6 / 100 SEO Score

अमेठी – अमेठी मौसम का मिजाज किसानों के लिए समस्या बन गई है। बृहस्पतिवार को बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल पानी से भीग गई, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दौड़ गई। शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा और तेज धूप निकली। इस कारण किसान अपनी फसल सुखानेे में व्यस्त रहे। जिन किसानों के खलिहानों के आसपास पानी भर गया है, उनको फसल सुखाने में दोगुनी मेहनत करनी पड़ी। भोर से सुबह सात बजे तक हवा में ठंडक रही, इसके बाद गर्मी बढ़ने लगी। धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही किसान खेतों पर कटे पड़े गेहूं को बटोर कर उनको सुखाने में जुट गए। जिन किसानों के खेतों की कटाई नहीं हुई है, वह खेत से पानी निकालने में लगे रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री काम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 1.9 डिग्री नीचे गिरकर 18.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular