Tuesday, June 17, 2025
spot_img

35.8 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025
spot_img

Homeअमेठीनेहरू युवा केंद्र अमेठी द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन धरौली...

नेहरू युवा केंद्र अमेठी द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन धरौली खेल मैदान विकास खंड मुसाफिरखाना और आर एस पब्लिक स्कूल विकास खंड जामों में आयोजित

धरौली खेल मैदान विकास खंड मुसाफिरखाना में नेहरू युवा केंद्र अमेठी द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार विश्वकर्मा और विशिष्ट अतिथि यश ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें बालक वर्ग और बालिका वर्ग के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रथम रोहित चौहान ,द्वितीय विनय यादव तृतीय अर्पित राय रहे , वॉलीबॉल में विजेता रसूलाबाद ए टीम उपविजेता रसूलाबाद बी टीम, कुश्ती में विजेता विनय यादव(42 किलो) और विजेता मो० महतात रहे और बालिका वर्ग में स्लो साइक्लिंग रेस में प्रथम रिया द्वितीय चांदनी चौहान तृतीय रोशनी पठान और कबड्डी में मुसाफीरखाना टीम विजेता और ए एच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र, स्पोर्ट्स किट प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में सम्मानित कोच राजेश कुमार, प्रेम चंद यादव, कमलेश चंद द्विवेदी , कीर्तिपाल सिंह और श्री चंद्रपाल यादव का निर्णायक के रूप में सहारनीय योगदान रहा और दोनों कोचों ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता का समापन श्री राज किशोर सिंह ने किया इस अवसर पर उन्होंने कहा की खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता,धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है।श्री प्रेम चंद यादव ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है।। मौके पर श्री रघुवेंद्र प्रताप सिंह, इंजी० लालमणि कश्यप सदस्य, जिला युवा कार्यक्रम परामर्श दात्री समिति,आकाश गुप्ता पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक नेहरू युवा केंद्र,टिंकू सिंह, रमेश पाल सहित सैकड़ो बच्चे मौजूद रहे। आर एस पब्लिक स्कूल विकास खंड जामों में नेहरू युवा केंद्र अमेठी द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल का शुभारम्भ केके त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शिवम् मिश्र, दीपक शुक्ल, विनय तिवारी, अजीत, प्रेम शंकर गिरि , कुलदीप सिंह पत्रकार ने किया। इसमें बालक वर्ग और बालिका वर्ग के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रथम हसीब ,द्वितीय अभय यादव ,तृतीय आदित्य विश्वकर्मा रहे , वॉलीबॉल में विजेता रिछौरा और उपविजेता जामों रही, कुश्ती में विजेता अनुभव मिश्र ,उपविजेता अभिनय सिंह और बालिका वर्ग में स्लो साइक्लिंग रेस में में प्रथम अंशु ,द्वितीय खुशी अनमोल तृतीय भूमिका शुक्ला, बैडमिंटन में प्रथम रिया सिंह ,द्वितीय आरजू कौशल और कबड्डी में जामों टीम विजेता और घोषियान उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र, स्पोर्ट्स किट प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में सम्मानित कोच प्रेम शंकर गिरि, दीपक शुक्ल, अजीत प्रताप सिंह, विनय तिवारी का निर्णायक के रूप में सहारनीय योगदान रहा और कोचों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता का समापन श्री कुलदीप त्रिपाठी ने किया इस अवसर पर उन्होंने कहा की खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता,धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। प्रबंधक श्री केके त्रिपाठी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है।। मौके परश्री राघवेंद्र सिंह पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक नेहरू युवा केंद्र, शिवम् मिश्र अध्यक्ष युवा क्लब जामों सहित सैकड़ो बच्चे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Skip to toolbar