Homeअमेठीपैदल जा रहा युवक वाहन की चपेट में आने से युवक, मृत्यु

पैदल जा रहा युवक वाहन की चपेट में आने से युवक, मृत्यु

7 / 100 SEO Score

जगदीशपुर, अमेठी – कमरौली थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे पर उतेलवा मोड़ के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के बहुरांवा गांव निवासी दिनेश कुमार (32) ट्रक पर खलासी था। मंगलवार को दिनेश कुमार पैदल ही कमरौली थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखऊ-वाराणसी हाईवे को उतेलवा मोड़ के पास पार कर रहा था। इसी बीच वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे में घायल दिनेश को लोगों ने ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular