Homeअमेठीपोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी नहीं उठा मृत्यु का रहस्य से पर्दा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी नहीं उठा मृत्यु का रहस्य से पर्दा

7 / 100 SEO Score

अमेठी – जामो थाना क्षेत्र के पूरे विन्ध्या दुबे मजरे गोगमऊ से 18 दिसंबर से लापता अधेड़ की मौत का रहस्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी साफ नहीं हुआ। विसरा सुरक्षित होने के बाद पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। गांव निवासी सूर्य प्रकाश द्विवेदी (45) संदिग्ध हालात में 18 दिसंबर को लापता हो गए थे। इसके बाद पत्नी मंशा देवी ने लोरिकपुर गांव निवासी शिवम पांडेय पर लेनदेन के विवाद में घर पहुंचकर पिटाई करने का आरोप लगाया था। मामले में मारपीट का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने नहर में गोताखोरों संग अन्य स्थानों पर तलाश भी करवाई, लेकिन पता नहीं चला था। शनिवार को सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ स्थित नहर में शव मिलने के बाद परिजनों ने फिर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया, लेकिन मामले में कोई तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद भी पूरी नहीं हो सकी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ तो विसरा सुरक्षित किया गया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पूरे मामले के हर पहलू की जांच हो रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular