Homeअमेठीमासूम के हाथ में घुसी लोहे की रॉड

मासूम के हाथ में घुसी लोहे की रॉड

7 / 100 SEO Score

अमेठी – जिले के भेंटुआ ब्लॉक के पिंडोरिया गांव में खेलते समय एक मासूम के हाथ में लोहे की रॉड घुस गई। घटना के बाद बच्चे को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन कर रॉड को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। इसके बाद मासूम की हालत सामान्य हुई।
पिंडोरिया गांव निवासी दिग्विजय सिंह का बेटा प्रथम सिंह (4) सुबह घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान लोहे की रॉड उसके हाथ में घुस गई, जो हड्डी तक जा पहुंची। मासूम की चीख सुनकर परिजन उसके पास पहुचे और आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर थी। सर्जन डॉ. देवेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन कर लोहे की रॉड को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। आलोक ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की इस त्वरित और सफल चिकित्सा के लिए परिजनों ने आभार जताया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular