Homeअमेठीमुसाफिरखाना पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा, चोरी के चाय के 590 पैकेट...

मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा, चोरी के चाय के 590 पैकेट व 20 घड़ियों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

8 / 100 SEO Score

जनपद अमेठी – में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 घनश्याम यादव थाना मुसाफिरखाना मय हमराह द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 280/24 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त मेराज पुत्र स्व0 इस्लाम लहरी निवासी वार्ड नं0 24 कटरालालगंज थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष को नागेशरगंज अन्डर पास के पास से समय करीब 02:50 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 5 रुपये वाले चाय के 400 पैकेट, 10 रुपये वाले चाय के 190 पैकेट व 20 घड़िया बरामद हुई । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि अपने साथी प्रदीप मौर्या निवासी पिण्डारा महाराज थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के साथ मिलकर कुछ दिन पहले रात्रि में कस्बा मुसाफिरखाना गौरीगंज रोड स्थिति एक किराना स्पेयर व बच्चों की खिलौनों की दुकान से चोरी की थी । बरामद समान उन्ही चोरीयों का है । हम लोगों ने चोरी में चांदी की कुछ पायलें भी चुराई थी जो प्रदीप मौर्या ने बेईमानी करके अपने पास रख लिया है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular