Homeअमेठीमेले में 2631 मरीजों का किया उपचार

मेले में 2631 मरीजों का किया उपचार

8 / 100 SEO Score

अमेठी – जिले की 30 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 2631 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले 22 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। वहीं, मेले में आए आयुष्मान पात्रता सूची व 70 वर्ष आयुवर्ग के बुजुर्गों के 46 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जिले के अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. उमेश सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेले में डॉ. रोहित पाटनी, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. अनुराधा शर्मा, फार्मासिस्ट दिव्यानी सिंह, एसएलए एफआर खान, बांकेलाल प्रजापति, वार्ड बॉय जेपी शुक्ल, एएनएम पुष्पा सिंह, आशा संगिनी पुष्पा मिश्र मौजूद रहे। सीएचसी मेले में 11.24 बजे तक 40 मरीज पहुंचे थे, जिसमें 15 मरीजों की जांच हो चुकी थी। मेले में जगतगांव निवासी सरोज यादव पहुंची थीं। चिकित्सक को दिखाते हुए बताया कि साह… खांसी के साथ सांस फूलने की समस्या है। दवा बाहर से ली, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने बलगम जांच के लिए लिखा है। साथ ही दवा लिखकर जांच रिपोर्ट दिखाने को कहा। बियसिया निवासी बुजुर्ग विश्राम ने चिकित्सक को बताया कि साहब गठिया दर्द व यूरिन की समस्या से आराम नहीं मिल रहा है। दर्द की दवा खाने से कुछ देर आराम मिलता है। उसके बाद फिर दर्द शुरू हो जाता है। कहा कि अच्छी दवा दीजिए, जिससे आराम मिल जाए। रामापुर गड़ेरी निवासी बुजुर्ग श्यामलाल ने बताया कि साहब तीन माह से गठिया दर्द और शुगर से परेशान हूं। दवा खाने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने जांच कराते हुए दवा लिखी। पीठीपुर निवासी बुजुर्ग शीला ने बताया कि साहब. गांठ दर्द से परेशान हैं। चलने में दिक्कत हो रही है। दवा खाने के बाद कुछ आराम मिल जाता है। अगहर निवासी अनीता ने बताया कि साहब.गांठ में दर्द व शुगर की समस्या बढ़ गई है। दवा खाने से आराम नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सक ने जांच कराकर दवा दी है। सुंदरपुर निवासी बड़का ने बताया कि बीपी व शुगर की समस्या से परेशान हैं। दवा खा रहे हैं फिर भी दिक्कत है। चिकित्सक ने दवा बदलते हुए परहेज करने की सलाह दी है। महराजपुर निवासी अविनाश ने बताया कि बुखार, दर्द से वह परेशान हैं। चिकित्सक ने जांच कराते हुए दवा दी। सभी पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने संचारी रोग, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, बुखार के प्रति लोगों को जागरूक किया।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular