Homeअमेठीमोहनगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 03 निर्मित, 03...

मोहनगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 03 निर्मित, 03 अर्द्ध निर्मित कुल 06 अवैध शस्त्र, 07 अर्द्ध निर्मित नाल, 02 जिन्दा कारतूस व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

8 / 100 SEO Score

जनपद अमेठी – में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14.02.2025 को उ0नि0 जितेन्द्र कुमार थाना मोहनगंज जनपद अमेठी मय़ हमराही द्वारा तलाश/वांछित, संदिग्ध व्य़क्ति, वस्तु, वाहन चेकिंग के दौरान क्षेत्र में मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति उसरी से फूला मार्ग पर बाग में बनी कोठरी में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहे है । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी करते हुए हिकमतअमली से चार अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए पकड़ लिया गया । पूछने पर एक ने अपना नाम राघवेन्द्र सिंह पुत्र अमित कुमार सिंह निवासी रायपुर टोड़ी थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली उम्र करीब 23 वर्ष, दूसरे ने अपना नाम महेश कुमार पुत्र मनीराम निवासी सुब्बा का पुरवा मजरे मधूपुर उमरबल थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष, तीसरे ने अपना नाम पंकज कुमार सिंह उर्फ राजू पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम कनपुरिया मजरे मधूपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 38 वर्ष, चौथे ने अपना नाम अंकित उर्फ संतोष पुत्र जयलाल निवासी खानापुर चपरा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष बताया । मौके से गिरफ्तार चारो अभियुक्तों के कब्जे से 03 अदद निर्मित(01तमंचा 12 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 01 तमंचा 32 बोर), 03 अदद अर्द्ध निर्मित (01तमंचा 12 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 01 तमंचा 32 बोर) कुल 06 अदद अवैध शस्त्र, 07 अदद अर्द्ध निर्मित नाल, 02 जिन्दा कारतूस (एक 12 बोर, एक 315 बोर ) व 01 अदद धौकनी, 01 छोटा सिलेण्डर, 01 अदद ड्रिल मशीन, हथौडी, कटर, आरी, 06 अदद आरी ब्लेड, लोहे की रेती, पेंचकस, बेंच वाइस राड, 33 अदद स्प्रिग, 01 बण्डल लोहे का तार, पंच, स्क्रू, छेनी आदि भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए । पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग मिलकर देशी तमंचा व अद्धी बनाने व बेचने का काम करते है । अवैध शस्त्र बनाने के बाद यही बाग में झाड़ियों में गड्डा खोदकर दबा देते है और मौका पाकर बेच देते है । बरामदगी के आधार पर चारो अभियुक्तों को थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा समय करीब 01.40 बजे रात्रि में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular