Homeअमेठीसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला होमगार्ड का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला होमगार्ड का शव

7 / 100 SEO Score

अमेठी – के नवीन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीएम के सरकारी आवास पर तैनात होमगार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल के साक्ष्यों को इकट्ठा किया है। मृतक पिछले दो दिनों से गौरीगंज तहसील के न्यायिक एसडीएम मो असलम के आवास पर तैनात था। होमगार्ड की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट परिसर एसडीएम के आवास बने हुए है। इसी में गौरीगंज के न्यायिक एसडीएम मो असलम का आवास भी है। एसडीएम के आवास पर गौरीगंज थाना क्षेत्र के पनियार के रहने वाले राज किशोर (56) एक तरीख से तैनात थे। रोज की तरह देर रात करीब 9 बजे राज किशोर ड्यूटी पर पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम के साथ रहने वाला व्यक्ति कमरे में पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular