Homeअमेठीसऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

7 / 100 SEO Score

अमेठी – सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। वीजा व टिकट नहीं होने पर एयरपोर्ट से वापस करने के बाद पीड़ित ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बृहस्पतिवार रात को चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के हिम्मतगढ़ मजरे विशेषरगंज गांव निवासी मोहम्मद रजा ने गौरीगंज थानाक्षेत्र के बेलखौरी गांव निवासी चांदबाबू व जगदीशपुर थानाक्षेत्र के जावेद अहमद, सलीम व आजम के खिलाफ बेटे को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चांद बाबू से परिचित होने से कारण उसके खाते में 50 हजार रुपये व सलीम और आजम के मोबाइल नंबर पर 25-25 हजार रुपये भेज दिए थे। इसके बाद उनके पुत्र को 22 सितंबर, 2023 को 50 हजार रुपये लेकर आरोपियों ने बुलाया था। रुपये लेने के बाद बेटे को मुंबई से फ्लाइट पकड़ने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि वे बेटे को लेकर मुंबई में बताए गए कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन वहां बताया गया कि न तो बेटे के नाम से वीजा है और न ही टिकट। ऐसे में एयरपोर्ट से उसे वापस कर दिया गया। इसके बाद से उसने चांद बाबू से संपर्क करने पर वह रुपये देने के बजाए जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएचओ संदीप राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular