Homeअमेठीसड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत दूसरी घायल।

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत दूसरी घायल।

7 / 100 SEO Score

तिलोई अमेठी – कोतवाली मोहनगंज क्षेत्र के अन्तर्गत तिलोई- सेमरौता मार्ग पर स्थित श्री सुभाष पशुपति नाथ विद्यापीठ इण्टर कालेज के पास ई-रिक्शा से गेट लादकर सेमरौता की तरफ जा रहा था, सामने से सुनील कुमार पुत्र जमुना प्रसाद (35) अपनी मोटरसाइकिल से थाना जगदीशपुर के अन्तर्गत ग्राम गूगेमऊ रिस्तेदारी में शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे । ई-रिक्शा पर लदे दरवाजा (गेट) जो बाहर निकला था, उससे बाईक टक्करा गयी जिससे पीछे बैठी सुनीता देवी पत्नी सुनील कुमार (33) तथा मोहना देई पत्नी रामफेर (63) निवासी कमई विराज सहित बाईक चालक सुनील कुमार भी चोटहिल हुए लेकिन सुनील कुमार हेलमेट लगाये होने के कारण सर पर चोट नहीं लगी, लेकिन पीछे बैठी पत्नी सुनीता देवी तथा मोहना देई के सर पर गम्भीर चोटें आई। राहगीरों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई लाया गया। जहां प्रार्थमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण रेफ़रल अस्पताल को रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान सुनीता देवी की मौत हो गई, और मोहना देई गम्भीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, सूचना मिलने के पश्चात थाना मोहनगंज पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना परिजनों को मिलने के पश्चात बेटा आयुष (10) वर्ष व बेटी सहित भाई तथा अन्य लोगो का रो-रो कर हाल बेहाल है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तथा ई-रिक्शा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular