Homeअमेठी207 विद्यार्थियों ने छोड़ी इतिहास की परीक्षा

207 विद्यार्थियों ने छोड़ी इतिहास की परीक्षा

8 / 100 SEO Score

अमेठी – इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा में 207 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर उर्दू की परीक्षा में भी सात परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। हाईस्कूल मानव विज्ञान और इंटर तेलगू और तमिल के विद्यार्थी केंद्र तक आए ही नहीं। प्रशासन सकुशल परीक्षा का दावा कर रहा है।
बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल मानव विज्ञान की परीक्षा हुई। पंजीकृत दो परीक्षार्थियों में से एक भी परीक्षा देने नहीं आया। इंटर उर्दू की परीक्षा के लिए पंजीकृत 168 विद्यार्थियों में से 161 परीक्षा में शामिल हुए जबकि सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर तेलगू और तमिल विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत एक-एक विद्यार्थी में से कोई भी परीक्षा देने नहीं आया। दूसरी पाली में इंटर इतिहास की परीक्षा हुई। पंजीकृत 2398 विद्यार्थियों में से 2191 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 207 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न कराई गई है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular