Homeउत्तर प्रदेशअंधविश्वास के चक्कर में महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

अंधविश्वास के चक्कर में महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

6 / 100 SEO Score

रायबरेली – रायबरेली जनपद के ऊंचाहार में अंधविश्वास के चक्कर में तांत्रिक ने बन्द कमरे में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, महिला ने सास व ननद पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि 30 मार्च को उसकी सास व ननद उसे ननद के घर गदागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक तांत्रिक के पास ले गयी, आरोप है कि तांत्रिक ने बन्द कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया और ये बात किसी को न बताये इसको लेकर जान से मारने की धमकी भी दी, पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर तांत्रिक समेत सास व ननद के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular