बाराबंकी। अखिल क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्य समिति की बैठक पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रॉयल ऑर्किड मोटेल चंदवारा अयोध्या रोड नवाबगंज बाराबंकी में महाराणा प्रताप एवं भगवान रामचंद्र के चित्र पर सभाध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि द्वारा माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह टेवा की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह के संचालन एवं प्रदेश संरक्षक पी के सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के विभिन्न जिलों से पहुंचे सम्मानित पधाधिकारियो का स्वागत जिला कार्य कार्यकारिणी ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र के साथ पगड़ी पहना कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक बी के सिंह एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राष्ट्रीय संरक्षक कुंवर बादशाह सिंह ने भी संयुक्त रूप से आमंत्रित गणमान्यों को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान करते हुए संगठन को और वृहद करने पर बल दिया।
विशिष्ट अतिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति कुमार सिंह एवं अतिधि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह, डॉक्टर सोमेश सिंह, सुमन सिंह, संजय सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अमित सिंह, वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह,राष्ट्रीय सचिव रत्नेश सिंह प्रिंस, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ राज नारायण सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरांगना प्रकोष्ठ पद्मिनी सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विंग डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह, वीरेंद्र सिंह एवं मुकेश सिंह आदि रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह ने कहा कि हमें संगठन को गांव स्तर तक ले जाने की जरूरत है। इसके लिए हमें टीम बनाकर के एक दूसरे को जोड़ने की आवश्यकता है। जिससे जिससे क्षत्रिय समाज का कोई व्यक्ति छूटने न पावे।
मुख्य अतिथि बीके सिंह कुंवर बादशाह सिंह ने कहा कि हम लोगों को आपसी कटुता दूर कर एक दूसरे से सामंजस्य रखना चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह ने कहा कि समाज को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तभी हमारा समाज उन्नत कर सकता है।
सभा को वीरेंद्र सिंह पद्मिनी सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह यु यन सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया। सभा के अंत में राष्ट्रीय गान के बाद सभा अध्यक्ष द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सभा समापन की घोषणा की गई।
इस अवसर पर सुमन सिंह, संजय कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, शिवजीत सिंह, अमर सिंह, राजन सिंह, अखंड प्रताप सिंह, डॉ विजय बहादुर सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, रणविजय सिंह बघेल, अमित सिंह, केपी सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूनम सिंह, विद्या सिंह, स्वाति सिंह, बसंत सिंह, विजय सिंह, शेखर सिंह, आनंद कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, दिनेश सिंह, रघुवीर प्रताप सिंह, शिवाजी सिंह, जितेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, चंदन सिंह, राजू सिंह, राम विजय सिंह, अमित कुमार सिंह सोनू सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।