Homeउत्तर प्रदेशअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी ने निकाला विरोध मार्च

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी ने निकाला विरोध मार्च

7 / 100 SEO Score

जैदपुर, बाराबंकी – पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन  वैली में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी सलाउद्दीन के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च आतंकवाद के विरोध में नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च पानी टंकी से प्रारंभ होकर चमरिया मोड बड़ी बाजार सिनेमा हॉल मंगाताल होते हुए थाना चैराहा पहुंचकर पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंक कर नारे बाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी सलाउद्दीन ने सरकार से मांग की की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई निर्दोष नागरिकों  की हत्या में शामिल लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए । इस अवसर पर सलामुद्दीन आयुष अजय अंश बृजेश अर्जुन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular