Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशअग्निकांड में मृत मां व दोनो बच्चियों का नायब तहसीलदार की मौजूदगी...

अग्निकांड में मृत मां व दोनो बच्चियों का नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुआ दाह संस्कार

मसौली, बाराबंकी – मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पूरेजबर मे खाना बनाते समय लगी आग मे जलकर माँ एव उसकी दो मासूम बच्चियों की हुई मौत के शवो का पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की दोपहर बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे दाह संस्कार किया गया। इस दौरान सभी की आँखे नम हो गयी।
बताते चले कि थाना क्षेत्र के ग्राम पूरेजबर मे मंगलवार की देर शाम  राजमल लोहार की 35 वर्षीय पत्नी पिंकी अपने छपरनुमा घर में छोटे गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी इसी दौरान आग लग गयी और देखते ही देखते छपपरनुमा मकान मे रखा गैस सिलेंडर  आग का गोला बन गया आग की लपटो के बींच फंसी पिंकी अपने 8 माह की पुत्री शिवानी व 4 वर्षीय पुत्री मोहिनी को निकालते समय आग मे जलकर मौत के आगोस मे समा गयी पत्नी एव बच्चियों को बचाते समय राजमल व दो वर्षीय पुत्र ओमकार भी बुरी तरह से झूलस गया। बुधवार की शाम जब मां और मासूम बच्चियों का शव पूरेजबर गांव पहुंचे तो ग्रामवासियों की आंखे नम हो गई,पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी
नायब तहसीलदार,तहजीब हैदर , लेखपाल अभिषेक, चैकी इंचार्ज विनय कुमार, विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा,, ग्राम प्रधान सुधाकर वर्मा सहित सैकड़ो की ग्रामीणों की मौजूदगी मे राजमल के छोटे भाई धीरज ने अपनी भाभी और भतीजियों को मुख्यागिन दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular