Homeउत्तर प्रदेशअचानक तबीयत बिगड़ने से युवक की हुई मौत

अचानक तबीयत बिगड़ने से युवक की हुई मौत

7 / 100 SEO Score

अमेठी जनपद – जायस क्षेत्र के शेखाना मोहल्ला निवासी शहवाज को सूरत से लौटते समय रायबरेली में तबीयत खराब होने से मौत हो गई। इसकी सूचना पर मोहल्ले में मातम पसर गया। छह अप्रैल को ही घर में शादी के बाद दोबारा बेटे के आने की राह देख रही मां का रो-रोकर बुरा हाल है। कांग्रेस नेता शकील इद्ररीशी ने बताया कि शहवाज सूरत में मजदूरी करता था। छह अप्रैल को शादी के बाद आठ दिन पहले पत्नी को मायके छोड़कर रोजगार के लिए सूरत गया था। तबीयत खराब होने पर वह सूरत से आ रहा था। लखनऊ से बस पकड़कर घर के लिए रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में रायबरेली में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहबाज की मौत से परिजन गमगीन हैं। शहवाज के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां हसीना, भाई और बहन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर का इकलौता कमाऊ सदस्य चला गया। घर में अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मां बार-बार बेटे की तस्वीर से लिपटकर रो पड़ती है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular