Thursday, February 12, 2026
spot_img

20.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशअचानक लगी आग में 10 बीघा गन्ना की फसल जलकर हुई राख

अचानक लगी आग में 10 बीघा गन्ना की फसल जलकर हुई राख

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – अमरा कटेहरा में शुक्रवार दोपहर को गन्ने के खेतों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास के क्षेत्रों तक फैल गई।इस हादसे में राम गोपाल, रामफेर और अर्जुन के खेतों की फसल पूरी तरह जल गई।
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेखपाल सुरेंद्र अवस्थी ने बताया कि करीब 10 बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह को सौंपी जाएगी।घटनास्थल पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र अवस्थी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने प्रभावित किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular