Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग लगभग एक बीघा...

अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग लगभग एक बीघा की फसल हुई जलकर राख

7 / 100 SEO Score

 टिकैतनगर, बाराबंकी – जनपद के तहसील सिरौली गौसपुर  थाना वा कस्बा टिकैतनगर क्षेत्रांतर्गत के रहने वाले विनोद रावत पुत्र स्वर्गीय बाजीलाल रावत के गेहूं के खेत में मंगलवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसकी सूचना किसान विनोद रावत को मिलते ही विनोद ने फायर ब्रिगेड व थाना टिकैत नगर को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय कोतवाली टिकैतनगर के कोतवाल रत्नेश कुमार पांडे अपने स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे और स्थानीय  लोगों एवं राहगीरों की मदद से आग पर बड़ी मस्कत के बाद काबू पाया। भीषण आग से विनोद रावत की लगभग एक बीघे की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। जिसकी सूचना मिलते ही आलाधिकारी व हल्का लेखपाल ने मौके की जांच करके अग्रिम कार्यवाही करने में लगे हैं। इस मौके पर पहुंचे सभासद राजकुमार क्षेत्रीय पुलिस एवं पी आर बी पुलिस के कांस्टेबल मोहम्मद हारुन,अनूप सिंह, दीवान सुरेश बहादुर सिंह, थाना स्टाफ सहित उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव, दरोगा बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे खबर लिखने तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular