Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात कारणों से छप्पर नुमा घर में लगी आग, सारा समान जलकर...

अज्ञात कारणों से छप्पर नुमा घर में लगी आग, सारा समान जलकर हुआ खाक

10 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – पुलिस चौकी सिद्धौर के ग्राम पुरे सागर मजरे छूलापाही में बुधवार दोपहर मातादीन के छप्पर नुमा घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। यहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें गेहूं, चावल, बिस्तर, तख्त और साइकिल सहित अन्य गृहस्थी जलकर नष्ट हो गया। जबकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लोग अपने घरों से बाल्टी में पानी लेकर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग ने छप्पर नुमा घर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।प्रधान चंद्रशेखर की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल आनंद प्रकाश ने मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular