Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात कारणों से तीन घरों में आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख

अज्ञात कारणों से तीन घरों में आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख

7 / 100 SEO Score

बेलहरा बाराबंकी – अज्ञात कारणों से तीन घरों में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से तीनों घरों में नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया।ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार मोहम्मद पुर खाला थाना क्षेत्र की छेदा चैकी अंतर्गत भनियापुर मजरे बिंदौरा घर थरिया में शुक्रवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। राकेश के घर में लगी आग ने पड़ोस के जयकरन व राजेश के घर को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने से राकेश की चारा मशीन,साइकिल,इंजन,तख्त वहीं राजेश की मोटरसाइकिल,ठेला,साइकिल के साथ तीनों घरों की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर तीनों घरों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने घटना की सूचना स्थानिक प्रशासन को देते हुए सहयोग की गुहार लगाई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular