Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात कारणों से लगी आग में 06 बीघा गेहूं की फसल जलकर...

अज्ञात कारणों से लगी आग में 06 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक

8 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – तहसील क्षेत्र के ग्राम खुर्दमऊ मीठेपुर में सोमवार को दोपहर के समय गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कई खेत इसकी चपेट में आ गए।ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। जानकारी मिलने पर बदोसराय पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम के मौके पर पहुची। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में खुर्दमऊ के किसान मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद अजीज, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद वैश और मोहम्मद कुद्दूस, अफजाल की फसलें जल गईं। मीठेपुर में रामप्यारी, मनोहर और महावीर समेत कई किसानों की करीब 6 बीघा पकी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्र में लगातार हो रही आग की घटनाओं से किसान दहशत में हैं। तहसीलदार शरद सिंह के निर्देश पर लेखपाल शुभेन्द्र अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार ने पीड़ित किसानों को जल्द उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular