Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात चोरो ने दो घरों को बनाया निशाना, तीसरे घर में जाग...

अज्ञात चोरो ने दो घरों को बनाया निशाना, तीसरे घर में जाग होने पर जाल फांद हुए चंपत

7 / 100 SEO Score

पूरेडलई, बाराबंकी- कोतवाली टिकैत नगर अंतर्गत बीती रात अज्ञात चोरों ने एक ही गांव में  दो घरों को निशाना बनाया वही तीसरे घर में घर के सदस्यों के जाग जाने से चोर आंगन में लगे जाल को फांदकर रफू चक्कर हो गए। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टिकैत नगर ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर निरीक्षण व जांच पड़ताल की
कोतवाली टिकैत नगर क्षेत्र के भेलसर टिकैत नगर मार्ग से सटे गांव अजईमऊ में शनिवार आधी रात घर में घुसे अज्ञात चोरों ने एक ही गांव में एक के बाद दो घरों को निशाना बनाया। गांव निवासी मनु सिंह और जय नारायण सिंह के घर अज्ञात चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवर पर हाथ साफ किया। मनु सिंह के अनुसार चोरों ने 45000 की नकदी व लगभग पांच लाख के सोने चांदी के गहनों की चोरी हुई है वहीं गांव निवासी जय नारायण सिंह ने बताया कि चोरों ने लगभग 7 लाख के सोने चांदी के जेवर व नकदी की चोरी हुई है तीसरे घर फूल चंद्र के यहां घुसे चोरों के मंसूबों पर पानी फिर गया घर के सदस्यों के जाग जाने के कारण चोर घर के आंगन में लगे जाल को फांदकर भाग गए।
वही कोतवाली प्रभारी टिकैत नगर रत्नेश पांडे ने इस संबंध में बताया कि एक घर मालिक की तरफ से तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज किया गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular