Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन की चपेट में आकर दम्पति जख्मी, महिला की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दम्पति जख्मी, महिला की मौत

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट बाराबंकी – तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। जोरदार टक्कर में जहां मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए वहीं सवार महिला की मौके पर दर्दनाक हो गई, जबकि पुरुष बुरी तरह जख्मीं हो गया। जिसे सीएचसी चिकित्सकों ने हालत खराब देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिटरिया से दरियाबाद रोड ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रुदौली पोस्ट ऑफिस में कार्यरत अयोध्या रूदैली की निवासिनी 50 वर्षीय आरती की मौके पर ही मौत हो गई।बाइक चला रहे 25 वर्षीय राहुल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट लाया गया। चिकित्सकों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य अस्पताल रेफर किया गया। मृतका की पड़ोसी मीना ने बताया कि वे सभी बीर गांव जा रहे थे और तभी दूसरी बाइक हादसे का शिकार हो गई जिसमें आरती की मौत हो गई। डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular