Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

7 / 100 SEO Score

जामों, अमेठी – जामों क्षेत्र के रामगंज गांव की रहने वाली जयकला जामों-मुसाफिरखाना मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गईं। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बृजेश कुमार के मुताबिक उनकी मां जयकला सुबह स्वास्थ्य जांच और दवा के लिए पैदल जामों जा रही थीं। जैसे ही वह गांव से जामों-मुसाफिरखाना मार्ग पर रामगंज के पास पहुंचीं थीं, तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गईं। चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी जामों पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। जयकला की मौत के बाद बेटे बृजेश कुमार एवं कृष्ण कुमार और बेटी कुसुम एवं विद्यावती का रो-रोकर बुरा हाल है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular