रामसनेहीघाट, बाराबंकी – लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर भगवानपुर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार घायलों की पहचान थाना असंद्रा क्षेत्र के जरौली गांव निवासी 55 वर्षीय शेषनाथ यादव और उनके 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार यादव के रूप में हुई है। आशीष ने बताया कि वह अपने पिता के साथ लखनऊ में नौकरी के लिए जा रहे थे।सूचना मिलते ही 108 इमरजेंसी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया। केंद्र प्रभारी अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।
अज्ञात वाहन की चपेट में पिता-पुत्र गंभीर जख्मीं, भर्ती
RELATED ARTICLES




