Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार दम्पत्ति हुए चोटिल, रेफर

अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार दम्पत्ति हुए चोटिल, रेफर

7 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी – तहसील रामनगर फतेहपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर-सिहाली मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के कटुआ गोपालपुर निवासी (28) संतोष अपनी पत्नी गीता देवी के साथ घर लौट रहे थे। शाम करीब 7रू30 बजे त्रिलोकपुर प्रविष्ट केंद्र के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संतोष को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि गीता देवी भी बुरी तरह घायल हो गईं। राहगीरों ने तुरंत सूचना देकर एंबुलेंस और पीआरवी 112 को बुलाया। दोनों घायलों को बड़ागांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहीं फतेहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक डी. के. सिंह ने बताया कि अभी तक इस तरह की कोई सूचना थाना स्तर पर दर्ज नहीं की गई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular