Homeउत्तर प्रदेशअनुसूचित जाति आरक्षण में वंचित को वर्गीकरण आरक्षण दिए जाने का सभी...

अनुसूचित जाति आरक्षण में वंचित को वर्गीकरण आरक्षण दिए जाने का सभी को समर्थन करना चाहिए- अरविंद झझोट

शामली। अजीत कुमार श्रीवास्तव

महर्षि वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम रामचंद्र वाल्मीकि से राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने मेरठ अतिथि भवन में मुलाकात की और अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति में वर्गीयकरण वंचितों को एवं वंचित दलित वाल्मीकि समाज को आरक्षण दिए जाने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का स्वागत एवं धन्यवाद करने के लिए और इस आरक्षण को देश के सभी राज्यों में लागू करने के लिए वंचित दलित वाल्मीकि समाज हर जिले से माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी एवं प्रधानमंत्री महोदय को ज्ञापन पत्र भेजेने के विषय में विचार मत हुआ ।

मेरठ के वाल्मीकि समाज एवं महर्षि वाल्मीकि सेना के पदाधिकारी से विचार विमर्श करने के उपरांत मेरठ में मंडल आयुक्त महोदय , जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से एक ज्ञापन पत्र राष्ट्रपति महोदया को देने के लिए तारीख निश्चित की जाएगी जिसमें अधिक से अधिक संख्या में वाल्मीकि समाज से ज्ञापन देने में शामिल होने की अपील की जाएगी ।

महर्षि वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम रामचंद्र वाल्मीकि ने कहा कि काफी वर्षों से महर्षि वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र वाल्मीकि सहकारी गन्ना विकास राज्य मंत्री जी ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा प्रदेश, दिल्ली प्रदेश ,पंजाब प्रदेश के वंचित वाल्मीकि समाज को एकजुट करके लाखों की संख्या में मेरठ यूनिवर्सिटी से एक विशाल सम्मेलन आयोजित करके वंचित वाल्मीकि समाज को एवं अन्य वंचित वर्गों को आरक्षण दिए जाने की मजबूती के साथ आवाज उठाई थी। इस संघर्ष को लेकर रामचंद्र वाल्मीकि ने मेरठ से लखनऊ लखनऊ से दिल्ली लाखों की संख्या में हमारे कई विधायकों ने मिलकर के इस लड़ाई को मजबूती के साथ सरकार तक अपनी आवाज को पहुंचाने का काम किया।

राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि इस संघर्ष को वाल्मीकि समाज के शिक्षित लोगों की एक टीम बनाकर सुप्रीम कोर्ट से अथक प्रयास के उपरांत आज अनुसूचित जाति आरक्षण में वंचित वाल्मीकि समाज को अलग से आरक्षण देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है जिसका सभी को समर्थन करना चाहिए । जो वाल्मीकि समाज भी विकास की मुख्य धारा से आज तक नहीं जुड़ पाया जो पीछे रह गया है उसे बराबर लाने का मौका दिया जाना चाहिए उक्त अवसर पर राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के अध्यक्ष अरविंद झंझोट जिला संयोजक नंदू प्रसाद वाल्मीकि युवा मंडल अध्यक्ष राकेश वाल्मीकि ,राजू वाल्मीकि केंट, वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी यूनियन मंडल अध्यक्ष आदि शामिल रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular