रामसनेहीघाट, बाराबंकी – तहसील सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।एडीएम ने संबंधित विभाग अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। शनिवार को एडीएम इंद्र सेन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीएम ने जन समस्याओं के निस्तारण करने को अधिकारियों को पहली प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। मौके पर कुल 94 शिकायतें आयीं। जिनमें 38 शिकायतो का मौके पर निस्तारण हो पाया।लंबित शिकायतों को अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग अधिकारियों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर एडिशनल एसपी अखिलेश नारायण सिंह,उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा,तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा,सीओ हर्षित चैहान, नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी, सुधाकर पांडेय, बीडीओ विनय मिश्रा, ईओ धीरज सिंह, सीडीपीओ निधि सिंह, कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह समेत संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




