Homeउत्तर प्रदेशअपर डीपीआरओ ने ग्रामों का किया निरीक्षण

अपर डीपीआरओ ने ग्रामों का किया निरीक्षण

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी- अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राम आसरे ने शुक्रवार को क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतो का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया। शुक्रवार को अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राम आसरे ने ग्राम पंचायत देवकलिया स्थित पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय आर आर सी केंद्र का निरीक्षण किया इसके उपरांत ग्राम पंचायत नेवला करसंडा पहुंचे अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय की मरम्मत एव पेंटिंग कराने के निर्देश दिये। पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया एव लाइब्रेरी मे पढ़ाई कर बच्चो से संवाद किया। एडीपीआरओ ने प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद एव पंचायत सचिव जैसराम से लाइब्रेरी मे एसी लगवाने को कहा जिससे बच्चो को गर्मियों मे कोई दिक्क़त न हो इसके उपरांत एडीपीआरओ ने सीएससी कार्यालय सभागार का निरीक्षण किया तथा वाल पेंटिग की प्रशंसा की। ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी पहुंचे अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंचायत भवन एव सामुदायिक शौचालय की डेंटिंग पेंटिंग के निर्देश दिये।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular