Homeउत्तर प्रदेशअभियाकला डायवर्जन पर टकराई श्रद्धालुओं से भरी निजी बस

अभियाकला डायवर्जन पर टकराई श्रद्धालुओं से भरी निजी बस

7 / 100 SEO Score

भदैंया, सुल्तानपुर – पिछले तीन दिनों से लखनऊ-वाराणसी हाईवे का अभियाकला डायवर्जन खतरनाक ब्लैक स्पॉट में शुमार हो गया है। कोहरे के चलते यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। सोमवार की सुबह वाराणसी से दिल्ली जा रही निजी बस डायवर्जन बोर्ड में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक व खलासी घायल हो गए। बस में 32 श्रद्धालु सवार थे, इनमें से किसी को चोट नहीं आई। हालांकि घटना के बाद सभी श्रद्धालु डर गए थे। सोमवार को सुबह करीब सात बजे वाराणसी से दिल्ली जा रही बस हाईवे पर अभियाकला डायवर्जन स्थल पर लगे बोर्ड से टकरा गई। हादसे में बस चालक नंदिनी नगर नई दिल्ली निवासी रजत मलिक और खलासी हरजीत सिंह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस खराब हो गई। मरम्मत कराने के बाद सुबह करीब 10 बजे यात्रियों को लेकर बस गंतव्य को रवाना हुई। बस चालक रजत मलिक ने बताया कि हरियाणा राज्य की निजी बस से वह दिल्ली से 32 श्रद्धालुओं को लेकर रात में वाराणसी पहुंचे थे। श्रद्धालुओं को वाराणसी में छोड़कर वह दिल्ली लौट रहे थे। सुबह कोहरे के चलते वह डायवर्जन स्थल को देख नहीं सके और बस बोर्ड से टकरा गई। बस डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क की दूसरी तरफ चली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सभी श्रद्धालु बस से बाहर निकल आए। कोई हताहत नहीं हुआ। कोतवाली देहात प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। जल्द ही डायवर्जन स्थल पर होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएंगे। वहीं, लगातार तीसरे दिन हुए हादसे के बाद भी एनएचएआई व प्रशासन ने एहतियातन कोई इंतजाम नहीं किया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular