Homeउत्तर प्रदेशअमेठी जनपद की इन्हौना पुलिस ने हत्या का प्रयास के अभियोग में...

अमेठी जनपद की इन्हौना पुलिस ने हत्या का प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त 01 अदद फावड़ा व 01 अदद डण्डा बरामद

8 / 100 SEO Score

जनपद अमेठी – में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.03.2025 को उ0नि0 सलाउद्दीन अंसारी थाना इन्हौना मय हमराह द्वारा तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 15/25 धारा 118(1),110,115(2),352 बीएनएस थाना इन्हौना जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्तों 01. मुकेश तिवारी पुत्र स्व0 रामकिशुन तिवारी निवासी लालपुर मजरे युसुफनगर उम्र करीब 35 वर्ष व 02. पवन तिवारी पुत्र स्व0 रामकिशुन तिवारी निवासी लालपुर मजरे युसुफनगर उम्र करीब 32 वर्ष को ग्राम लालपुर तिराहा के पास से समय करीब 05.50 बजे शाम को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद फावड़ा व 01 डण्डा बरामद किया गया ।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों का विपक्षी राकेश मिश्रा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है । दिनांक 17.02.2025 को उक्त विवादित जमीन पर राकेश मिश्रा के भाई अनिल कुमार मिश्रा व भतीजा उमंग मिश्रा आदि लोग पिलर पर पानी डाल रहे थे, उसी दौरान हम लोगो नें अनिल कुमार मिश्रा तथा उमंग मिश्रा पर जान से मारने की नीयत से फावड़े व डण्डे से वार कर दिया था । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना इन्हौना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular