Wednesday, February 11, 2026
spot_img

26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeअमेठीअमेठी जनपद के मुंशीगंज पुलिस द्वारा 01 तमंचा 12 बोर, 02 जिंदा...

अमेठी जनपद के मुंशीगंज पुलिस द्वारा 01 तमंचा 12 बोर, 02 जिंदा कारतूस 65 mm के साथ 01 अभियुक्त एवं 30 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद अमेठी – में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत दिनांक 12.02.2025 को उ0नि0 राजकुमार यादव थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त मो0 नौशाद पुत्र अब्दुल हमीद उर्फ ननकऊ निवासी मोहल्ला ख्वाजगान कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 42 वर्ष को ग्राम नोहरेपुर तिराहा के पास से समय करीब 07:47 बजे शाम में गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के पास से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुआ एवं इसी क्रम में दिनांक 13.02.2025 को उ0नि0 राजकुमार यादव थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त लवकुश मौर्या पुत्र विक्रम मौर्या निवासी मियां का पुरवा तेलियानी थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली वर्तमान पता मोहल्ला शेखाना कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष को दरपीपुर नहर पुलिया के पास से समय करीब 10:59 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर, व 02 जिंदा कारतूस 65MM बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular