Homeउत्तर प्रदेशअमेठी में ट्रक बुलेरो की टक्कर में बुलेरो सवार 2 महिलाओं की...

अमेठी में ट्रक बुलेरो की टक्कर में बुलेरो सवार 2 महिलाओं की मौत

8 / 100 SEO Score

अमेठी – जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे स्थित त्रिशुंडी सीआरपीएफ गेट के सामने बीती रात करीब 11:30 बजे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो संख्या यूपी 58 एफ 2770 कि सामने से आ रही रोडवेज बस से भीषण टक्कर हो गई.हादसे में बोलेरो सवार माला पत्नी सूर्यनाथ, सुशील गुप्ता पत्नी हजारीलाल गुप्ता,सूर्यनाथ वर्मा पुत्र कन्हैयालाल वर्मा,गुड़िया पत्नी हरिओम, हजारी प्रसाद पुत्र राम उजागिर,मैना वर्मा पत्नी फूलचंद वर्मा और नरसिंह मिश्रा पुत्र अर्जुन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही रामगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां 45 वर्षीय माला वर्मा पत्नी सूर्यनाथ वर्मा और 38 वर्षीय सुशीला गुप्ता पत्नी हजारीलाल गुप्ता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि पांच घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्प्ताल किया गया जहां से एक व्यक्ति को रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया है बाकी सभी का इलाज चल रहा है। सिद्धार्थ नगर से प्रयागराज जा रहे थे बोलेरो सवार सिद्धार्थनगर जिले के अलग-अलग गांव से तीन महिलाओं समेत कुल नौ लोग प्रयागराज संगम में स्नान करने के लिए जा रहे थे .तभी अयोध्या प्रयागराज हाईवे के सीआरपीएफ गेट के सामने हादसा हुआ जिसमें दो महिलाओं की मौत हुई जबकि पांच घायलों का अलग-अलग स्थलों में इलाज चल रहा है.वही दो लोग मामूली रूप से घायल हुए थे जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। पूरे मामले पर रामगंज थाना प्रभारी अजयेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है=मामले में अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular