Homeउत्तर प्रदेशअलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना में दो बाईक सवार जख्मीं

अलग अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना में दो बाईक सवार जख्मीं

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – क्षेत्र मे जहां दो मोटरसायकिलों की आमने सामने भिड़न्त में एक बाईक सवार गंभीर रूप से जख्मीं हो गया। वहीं दूसरी घटना में शराब पीकर मोटरसायकिल चलाने वाला युवक गंभीर जख्मी हो गया। दो दुर्घटनाओं में जख्मीं युवकों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पहली दुर्घटना थाना बड्डूपुर क्षेत्र के काजीबेहटा गांव के निकट हुई। जिसमें सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे जब शिव कुमार फतेहपुर से अपने गांव वापस जा रहे थे,  तभी  शारदा सहायक नहर  पुल के पास बड्डूपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से उनको जोर दार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिव कुमार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आ गई बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को तत्काल फतेहपुर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया। जहां स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉक्टरों ने घायल शिवकुमार का प्राथमिक उपचार तत्काल शुरू किया।
वहीं दूसरी घटना में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सोमवार करीब 3 बजे आल्हेमऊ गांव निवासी 30 वर्षीय प्रमोद कुमार और उनके साथी राम लखन दादनपुर चैराहे से घर लौट रहे थे।जो नशे की हालत में  थे इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर अचानक गिर गए। हादसे में प्रमोद कुमार को गंभीर चोटें आ गई हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनो व एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर  पहुंचाया गया जहां मौजूद चिकित्सकों ने घायलो का प्राथमिक उपचार तत्काल शुरू कर दिया आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर निसार अहमद ने बताया की, प्रमोद के सिर में गंभीर चोट लगी है। उनकी हालत में सुधार न होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। राम लखन को मामूली चोटें आईं हैं उनकी स्थिति सामान्य है अभी तक इस हादसे को लेकर किसी पक्ष ने पुलिस में  कोई शिकायत  तक दर्ज नहीं कराई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular