Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशआंगनबाड़ी केंद्र कोपवा में बच्चों को किट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्र कोपवा में बच्चों को किट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिद्धौर, बाराबंकी – विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की संस्था द्वारा गुरुवार को  आंगनबाड़ी केंद्र कोपवा में बच्चों को किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 7 आंगनवाड़ी केंद्र की कार्य कत्री को खिलौना किट बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्दु लता ने अपने संबोधन में कहा की बच्चों की प्रथम पाठशाला आंगनबाड़ी केंद्र है।आप सभी लोग अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर भेजें,जहां उनका  मानसिक विकास हो।उपस्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी किट वितरण व उसके उपयोग के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के अभिभावक, माता के साथ बच्चे मौजूद रहे। सुपरवाइजर ममता चंद्रा  रीनम सिंह  ग्राम प्रधान आंगनबाड़ी केंद्र  कोपवा , जयचंद्रपुर, भिटौरा लखन  नवाबपुर कोडरी, मूर्तजीपुर की आंगनबाड़ी कार्य कत्री सहायिकाए  उपस्थित थी संस्था के जिला समन्यवक तेज प्रताप सिंह ने बताया संस्था द्वारा सिद्धौर ब्लॉक के 26 आंगनबाड़ी केंद्र का चयन किया गया है। जिससे बच्चो की शारीरिक विकास, भाषा विकास, बौद्धिक विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास हो। इस अवसर पर अवधेश वर्मा टीम लीडर विकास उपाध्याय  शोभनाथ,पूजा देवी वॉलिंटियर उपस्थित रहे स

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular