Homeउत्तर प्रदेशआंधी तूफान के चलते टीन शेड व दीवार गिरने से नीचे सो...

आंधी तूफान के चलते टीन शेड व दीवार गिरने से नीचे सो परिवार के आधा दर्जन लोग घायल

6 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – थाना लोनीटकरा क्षेत्र के रानी का पुरवा मजरे कोलहदा गाँव में भोर सुबह तेज आंधी तूफान के चलते टीन शेड व दीवार गिरने से उसके नीचे सो परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 15 वर्षीय मनोरमा की हालत गम्भीर होने के चलते उसे डॉक्टरों द्वारा ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रानी का पुरवा गांव में शनिवार भोर सुबह तेज आंधी हवा चलने से टीन शेड के नीचे सो रहें दीवार गिरने से उसके चपेट में आकर जमुना प्रसाद, मनोरमा, उत्तरी उम्र 15, वर्ष निशा देवी उम्र 13 वर्ष, रेखा देवी उम्र लगभग 36 वर्ष, तो बगल में सो रहें छोटे भाई हरिश्चंद्र व उनकी पत्नी गुड़िया घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप पहुंच गया बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया। जहाँ पर मनोरमा उम्र 15 वर्ष जिनकी हालत गम्भीर होने के चलते चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular