Homeउत्तर प्रदेशआंधी तूफान में विभिन्न क्षेत्रों में हुई 05 दर्दनाक मौतों पर सांसद...

आंधी तूफान में विभिन्न क्षेत्रों में हुई 05 दर्दनाक मौतों पर सांसद ने डीएम को मुआवजे के लिए लिखा खत-मृतकों के परिजनों को 20 लाख व घायलों को 01 लाख रुपए की सहायता राशी देने की मांग की

8 / 100 SEO Score

बाराबंकी – प्राकृतिक आपदा को अत्यंत गम्भीर मानते हुये जनपद के युवा कांग्रेसी सांसद तनुज पुनिया ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सभी पांच मृतकों के परिवारजनों को 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, गम्भीर रूप से घायलों को 1 लाख रूपये की स्वास्थ सहायता, और किसानों को हुयी फसल क्षति का राजस्व टीम से सर्वे कराकर समुचित मुआवजा दिये जाने की मांग की।
बताते चलें कि गुरूवार की शाम आयी भींषण आंधी, बारिश के कारण इस दैवीय आपदा में दीवारें, टीन शेड और पेंड़ गिरने से थाना जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम नवाबपुर कोड़री में तेज आंधी और बारिश के दौरान स्कूल के टीन शेड के गिरने से हुयी दो मौतों और एक अन्य घायल, तहसील सिरौलीगौसपुर के ग्राम मौलाबाद के उपग्राम पेरी में अपनी रिस्तेदारी में आयी महिला की दीवार और छप्पर गिरने से हुयी दर्दनाक मौत का है तथा इसी ग्राम में पेंड़ गिर जाने के कारण राम लखन नामक व्यक्ति के बुरी तरह से घायल है, जबकि तीसरी घटना असन्द्रा थाने के अन्तर्गत ग्राम कचार मजरे हकामी गाँव में राजू यादव के तेरह वर्षीय बेटे तथा मुन्ना लाल की 12 वर्षीय पुत्री का धर्मराज के बंद पड़े मुर्गी फॉर्म की दिवार गिरने से हुयी मौत तथा सौरभ के गम्भीर रूप से घायल है। तीनों दुर्घटनाओं में हुई पांच दर्दनाक मौतों और गम्भीर रूप से घायल हुये लोगों तथा किसानों की फसल नष्ट होने पर स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने गहरा दुःख और चिन्ता व्यक्त की है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular