Homeउत्तर प्रदेशआंबेडकर पार्क में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

आंबेडकर पार्क में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – नाका तिराहे पर स्थित आंबेडकर पार्क में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
आंबेडकर प्रतिमा के सामने आयोजित हुए विरोध प्रदर्शन में  भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी द्वारा जारी की गई एक तस्वीर को लेकर नाराजगी जाहिर की।राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की तुलना सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से करके सपा ने डॉ आंबेडकर का अपमान किया है। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव आंबेडकर के विचारों की गहराई एवं उनके संघर्षों को कभी नहीं समझ सकते। पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी को यह गलती तुरंत सुधारनी चाहिए एवं अखिलेश यादव को इस गलती के लिए सार्वजनिक  रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विरोध प्रदर्शन में शामिल भाजपाई अपने हाथों में तख्ती लिए हुए बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे, आंबेडकर के सम्मान में भाजपा मैदान में जैसे नारे लगाते हुए अपने गुस्से का इजहार कर रहे थे। भाजपाइयों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी ने इस गलती को नहीं सुधारा और माफी नहीं मांगी तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, राम कुमारी मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, संदीप गुप्ता, दिलीप मिश्रा, भुल्लन वर्मा, रोहित सिंह, सूरज सिंह, सर्वेश अवस्थी, अरुण रावत, जुगुल किशोर मौर्य सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular