Homeउत्तर प्रदेशआई ड्रीम टू ट्रस्ट द्वारा हिमोफिलिया व थैलेसीमिया रोग से ग्रसित...

आई ड्रीम टू ट्रस्ट द्वारा हिमोफिलिया व थैलेसीमिया रोग से ग्रसित लोगों के लिए नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

14 / 100 SEO Score

मेरठ- आई ड्रीम टू ट्रस्ट द्वारा शास्त्री नगर स्थित अंबेडकर भवन में हिमोफिलिया व थैलेसीमिया रोग से ग्रसित लोगों के लिए नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि वार्ड – 26 के पार्षद मास्टर सत्यपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अश्वनी कुमार, दंत चिकित्सक डॉ० वर्षा शर्मा और फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ० गौरव अग्रवाल उपस्थित रहे।

ट्रस्ट के संस्थापक राजन चौधरी ने हिमोफिलिया व थैलेसीमिया रोग के विषय में बताते हुए मरीजों को दंत व हड्डियों में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। पार्षद मास्टर सत्यपाल सिंह ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वरिष्ठ समाजसेवी अश्वनी कुमार ने बीमारी से ग्रसित लोगों की सेवा के साथ बीमारी के प्रचार – प्रसार में सहयोग देने के लिए कहा।

दंत चिकित्सक डॉ० वर्षा शर्मा और फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ० गौरव अग्रवाल ने हिमोफिलिया व थैलेसीमिया मरीजों को समय – समय पर अपनी नि: शुल्क एवं नि: स्वार्थ सेवा देने के लिए वादा किया। मरीजों को दीपावली के उपलक्ष्य ट्रस्ट द्वारा उपहार वितरित किए गए और उपस्थित अतिथियों व चिकित्सकों को ट्रस्ट संस्थापक राजन चौधरी द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट सदस्य प्रिंस अग्रवाल द्वारा किया गया। सुशांत भारद्वाज, शुभम, रोहित, निखिल, आदि का शिविर में विशेष योगदान रहा।

14 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular